मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई: नारकोटिक्स सेल ने ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री का किया पर्दाफाश, 50 करोड़ की ड्रग्स बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुंबई: नारकोटिक्स सेल ने ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री का किया पर्दाफाश, 50 करोड़ की ड्रग्स बरामद

मुंबई। मुंबई नारकोटिक्स सेल ने ड्रग्स बनाने वाली एक फैक्ट्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान करीब 50 करोड़ की ड्रग्स बरामद की गई। अधिकारियों के मुताबिक, ड्रग्स बनाने की प्रक्रिया में जुड़े सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

मुंबई नारकोटिक्स सेल को सूचना मिली थी कि शहर में अवैध रूप से ड्रग्स की फैक्ट्री संचालित की जा रही है, जिसे देखते हुए फौरन संबंधित सेल की ओर से एक टीम का गठन किया गया। इसके बाद इस फैक्ट्री का खुलासा हुआ, जहां पर बड़े पैमाने पर ड्रग्स बनाने का कार्य चल रहा था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी हुई है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस का स्पष्ट कहना है कि किसी भी आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

अधिकारियों ने कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद की और उन सामग्रियों को भी जब्त किया है, जो अमूमन ड्रग्स बनान में इस्तेमाल की जाती हैं।

पुलिस मौके से भारी मात्रा में बरामद ड्रग्स की मात्रा का पता लगाने की कोशिश कर रही है, ताकि पूरी तस्वीर साफ हो सके। अधिकारियों के लिए ड्रग्स की उचित मात्रा का पता लगाना जरूरी हो जाता है, क्योंकि बिना इसके किसी भी ठोस नतीजे पर पहुंचना मुश्किल है।

मौके से कारतूस भी बरामद किए गए। इसके बाद से पुलिस का शक और गहरा गया है। पुलिस को इस बात की आशंका है कि कहीं ये आरोपी किसी संगठित अपराध में शामिल तो नहीं थे। खैर, पुलिस अब इस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से पूरी जांच पड़ताल कर रही है। इसके बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें