मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई: परिवार ने प्यार को स्वीकार नहीं, शादी से इनकार पर युवती ने उठाया खौफनाक कदम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुंबई: परिवार ने प्यार को स्वीकार नहीं, शादी से इनकार पर युवती ने उठाया खौफनाक कदम

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक खौफनाक घटना सामने आई है, जिसमें परिवार की मनाही के बावजूद प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी एक युवती ने गुस्से में अपनी जान दे दी। फिलहाल, मुंबई पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी सामने आई है कि यह घटना मुंबई के वडाला टीटी इलाके की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवती का एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग था और वह उससे शादी करना चाहती थी। हालांकि, लड़की का परिवार इस प्रेम विवाह के खिलाफ था। वे उसकी अरेंज मैरिज कराना चाहते थे। परिवार के इस फैसले और कथित तौर पर दबाव के चलते लड़की काफी गुस्से में थी और उसने आत्महत्या कर ली।

वडाला टीटी पुलिस के अनुसार, युवती ने अपने घर के अंदर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की।

इस मामले में वडाला टीटी पुलिस ने फिलहाल एफआईआर दर्ज की है और आगे की कार्रवाई जारी है।

वहीं, एक अन्य घटनाक्रम में एक महिला को बीच रास्ते पर मारने की कोशिश की गई। महिला ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, दो महिलाएं ऑटो रिक्शा में बैठकर बांद्रा स्टेशन से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स जा रही थीं। जब दोनों महिलाएं आपस में बात कर रही थीं, तभी ड्राइवर ने कथित तौर पर उन्हें बात करने के लिए मना किया, जब दूसरी महिला ने आपत्ति जताई तो विवाद बढ़ गया।

ड्राइवर ने एक ट्रैफिक सिग्नल के पास ऑटो रोक दिया और दोनों महिलाओं को बीच रास्ते पर उतार दिया। आरोप है कि महिलाओं ने इसका विरोध किया तो ड्राइवर ने उन्हें धमकी दी।

शिकायत के अनुसार, जब डर के कारण महिलाएं बीच रास्ते पर ही उतर गईं तो ड्राइवर ने उन्हें कथित तौर पर मारने की कोशिश की। कुछ दूर जाने के बाद वह किराया भी मांगने आया। महिलाओं ने रास्ते में उतारने के कारण किराया देने से इनकार किया। इस पर ड्राइवर ने उन्हें कथित तौर पर गालियां दीं और फिर धमकी देते हुए वहां से चला गया। महिलाओं की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें