मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई: नकली राशन कार्ड गैंग का भंडाफोड़, 350 फर्जी कार्ड के साथ एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुंबई: नकली राशन कार्ड गैंग का भंडाफोड़, 350 फर्जी कार्ड के साथ एक गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई पुलिस ने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दिंडोशी पुलिस ने नकली राशन कार्ड बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 350 नकली राशन कार्ड समेत बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुजल दयाल (21) के रूप में हुई है, जो विरार इलाके में रहता है। दिंडोशी पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को उपलब्ध करा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने उसके घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस ने 350 नकली राशन कार्ड बरामद किए, जो देखने में बिल्कुल असली जैसे थे।

इनका इस्तेमाल पहचान पत्र और विभिन्न सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए किया जा सकता था। इसके अलावा पुलिस ने मौके से प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए हैं।

दिंडोशी पुलिस के मुताबिक, जब्त किए गए राशन कार्डों पर वसई, विरार, मीरा-भायंदर, नालासोपारा, दहिसर, बोरीवली, मलाड और कांदिवली जैसे इलाकों के पते दर्ज हैं। इससे अंदेशा है कि यह नेटवर्क काफी बड़े स्तर पर काम कर रहा था।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसके पिता पहले नकली राशन कार्ड बनाने का काम करते थे। पिता की मृत्यु के बाद उसने इस धंधे को संभाल लिया और धीरे-धीरे इसका दायरा बढ़ाता गया। पुलिस को शक है कि बड़ी संख्या में विदेशी घुसपैठियों, विशेष रूप से अवैध रूप से रह रहे लोगों ने पहचान स्थापित करने के लिए आरोपी से फर्जी राशन कार्ड बनवाए हैं।

मामला दर्ज करने के बाद दिंडोशी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 12 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सुजल को नकली राशन कार्ड बनाने के ऑर्डर कौन देता था, उसने अब तक कितने कार्ड तैयार किए, और इस पूरे नेटवर्क में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मुंबई पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें