मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई कस्टम्स ने हवाला रैकेट का किया भंडाफोड़, 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की करेंसी जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुंबई कस्टम्स ने हवाला रैकेट का किया भंडाफोड़, 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की करेंसी जब्त

मुंबई। मुंबई कस्टम्स की रिमिंग एंड इंटेलिजेंस यूनिट ने खुफिया जानकारी और एक हफ्ते की लगातार निगरानी के बाद बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एच.एम. फॉरेक्स प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर छापेमारी की और अवैध विदेशी मुद्रा के हवाला रैकेट का पर्दाफाश किया।

कस्टम विभाग के मुताबिक, इस कार्रवाई में मुख्य आरोपी हसन मोहम्मद करोडिया उर्फ हसन गोगा के पास से 7 लाख रुपए की विदेशी मुद्रा और 2 करोड़ रुपए की भारतीय मुद्रा बरामद हुई। इसके अलावा, कुछ नकली भारतीय नोट भी मिले, जो सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चिंता की बात है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि हसन गोगा विदेश से आने वाले यात्रियों और कैरियर के जरिए भारत में तस्करी की गई विदेशी मुद्रा को अवैध तरीके से खरीदता, रखता और बेचता था। शुरुआती जांच में आतंकी फंडिंग की आशंका को भी पूरी तरह खारिज नहीं किया गया है।

26 नवंबर को हसन गोगा को कस्टम्स एक्ट 1962 और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

उसे गुरुवार को एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जब्त की गई विदेशी मुद्रा देश में अवैध रूप से तस्करी करके लाई गई थी। जांच आगे बढ़ने पर इसके मिडिल ईस्ट से जुड़े लिंक सामने आ रहे हैं, जिससे देश की आर्थिक सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।

मुंबई कस्टम्स के अधिकारियों के अनुसार, यह पिछले दो दशकों में उनकी सबसे बड़ी जब्ती है। मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। इस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच के दौरान यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पहलू हमारे हाथ से अनछुआ न रह जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें