मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई कस्टम्स ने बैंकॉक से आए एक यात्री को किया गिरफ्तार, 14 करोड़ की ड्रग्स बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 14.5 करोड़ रुपए की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त की है। यह कार्रवाई 5 और 6 अगस्त की दरमियानी रात को की गई, जब छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआई) पर तैनात एयरपोर्ट कमिश्नरेट, मुंबई कस्टम्स के अधिकारियों ने एक यात्री को रोक कर तलाशी ली।

मुंबई कस्टम्स की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह जब्ती एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत दर्ज एक केस में की गई है, जिसमें एक यात्री को गिरफ्तार भी किया गया है। अधिकारियों को संदेह हुआ था, जिसके आधार पर उन्होंने बैंकॉक से उड़ान संख्या यूएम141 के जरिए आए एक यात्री को रोका।

यात्री के ट्रॉली बैग की जांच के दौरान उसमें छिपाकर रखी गई 14.548 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अवैध कीमत करीब 14.5 करोड़ रुपए आंकी गई है।

ड्रग्स को बैग के अंदर बेहद चतुराई से छुपाया गया था ताकि एयरपोर्ट पर नजर न आए, लेकिन कस्टम अधिकारियों की सतर्कता और कुशल प्रोफाइलिंग के चलते यह मादक पदार्थ जब्त किया जा सका। इस मामले में आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।

इससे पहले, मुंबई पुलिस ने भायखला इलाके में ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3.46 करोड़ रुपए की एमडी और चरस बरामद की। यह कार्रवाई पेट्रोलिंग के दौरान की गई, जिसमें पुलिस ने एक संदिग्ध कार से भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए और एक युवक को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय साहिल जुनैद अंसारी के रूप में हुई है, जो ठाणे जिले के भिवंडी इलाके का निवासी है। पुलिस के अनुसार, वह मुंबई में ड्रग्स की आपूर्ति करने के उद्देश्य से आया था।

इससे पहले, 30 जुलाई को मुंबई में करीब 8 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। मुंबई कस्टम विभाग ने छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान यह ड्रग्स पकड़ी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें