मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, सांताक्रूज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। मुंबई की सांताक्रूज पुलिस ने 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी को 10 दिन बाद धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 20 वर्षीय पप्पू जगिल नायक के रूप में हुई। वह मूल रूप से ओडिशा के गंजम जिले का रहने वाला है और विले पार्ले में मजदूरी का काम करता था। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

आरोपी मुंबई के विले पार्ले में मजदूरी करता था। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना 16 सितंबर की रात लगभग 9:20 बजे हुई थी। पीड़िता, जो 10वीं कक्षा की छात्रा है, घरेलू सामान खरीदकर घर लौट रही थी। उसी दौरान एक अज्ञात युवक अचानक उसके पीछे से आया, उसकी आंखों को हाथ से ढक दिया और उसे गलत तरीके से छूकर वहां से भाग गया।

इस वारदात से घबराई लड़की ने घर पहुंचकर तुरंत अपनी मां को पूरी जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता के परिवार ने नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की।

जांच के दौरान पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध की गतिविधियों पर नजर रखी। साथ ही स्थानीय मुखबिरों की मदद से आरोपी के ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी गई। आखिरकार पुलिस ने आरोपी को जुहू नेहरू नगर इलाके से पकड़ा। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी पप्पू नायक विले पार्ले में मजदूरी का काम करता था और वहीं रह रहा था। वह मूल रूप से ओडिशा के गंजम जिले का निवासी है। फिलहाल आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया गया है और पोक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें