मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

प्रतीक को नम आंखों से विदाई देगा मुलायम परिवार, अंतिम दर्शन को जुटे समर्थक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रतीक को नम आंखों से विदाई देगा मुलायम परिवार, अंतिम दर्शन को जुटे समर्थक

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को करीब 11 बजे लखनऊ के बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में किया जाएगा। 38 वर्षीय प्रतीक यादव का बुधवार तड़के निधन हो गया था। प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से अंतिम संस्कार की जानकारी साझा की।

अंतिम संस्कार को लेकर भैंसाकुंड में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी लोग वहां पहुंचने लगे हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। प्रतीक यादव के निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दुख जताते हुए कहा कि यह बेहद पीड़ादायक घटना है और ईश्वर परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रतीक यादव का असमय जाना अत्यंत दुखद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। प्रदेश की बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह अपर्णा यादव और पूरे परिवार के लिए बेहद कठिन समय है।

उन्होंने कहा कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और ईश्वर उन्हें इस पीड़ा से उबरने की शक्ति दें। बुधवार को प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक छा गया था। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह समेत कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां पहुंचीं और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें