कांग्रेस को आई महंगाई की याद बनायेगी बड़ा मुद्दा
नई दिल्ली।
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर महंगाई पर नियंत्रण करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा है कि देश में मंगाई चरम पर है। उन्होंने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा कि महंगाई काल में हर तीन में से एक भारतीय को इस साल नौकरी खोने की चिंता सता रही है, वहीं 57 प्रतिशत महंगाई से चिंतित हैं।
पिछले एक साल में सब्जियों की कीमत 15 से 60 प्रतिशत तक बढ़ी है। एक तरफ महँगाई, आर्थिक मंदी, बेरोज़गारी और लड़ाई झगड़े बढ़ने से हर दूसरा भारतीय अन्याय काल से पीड़ित व चिंतित है। पर मोदी सरकार अपने चित परिचित अंदाज़ में देश का ध्यान भटकाने में लगी है। कांग्रेस नेता ने कहा है की कांग्रेस जल्द महंगाई का बड़ा मुद्दा बनाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता को न्याय दिलाने के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।





