मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

एमआरएफ का मुनाफा पहली तिमाही में 13 प्रतिशत कम होकर 483 करोड़ रुपए रहा, आय 7 प्रतिशत बढ़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। एमआरएफ लिमिटेड ने मंगलवार को वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। अप्रैल-जून अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 13 प्रतिशत कम होकर 483.23 करोड़ रुपए रह गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 562.55 करोड़ रुपए था।

एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में मुनाफा तिमाही आधार पर 2 प्रतिशत कम हुआ है, जो कि वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में 497.85 प्रतिशत था।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की ऑपरेशंस से आय सालाना आधार पर 7 प्रतिशत बढ़कर 7,560.28 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में यह 7,077.84 करोड़ रुपए थी। वहीं, तिमाही आधार पर इसमें 8 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में यह 6,943.84 करोड़ रुपए पर था।

एमआरएफ ने कहा कि वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में कंपनी का मार्जिन सालाना आधार पर 200 आधार अंक से अधिक कम होकर 13.7 प्रतिशत हो गया है, जो कि पिछले साल समान तिमाही में 16.1 प्रतिशत था।

तिमाही के दौरान, एमआरएफ का ग्रॉस मार्जिन 300 आधार अंक कम होकर 34.3 प्रतिशत हो गया है, जो कि पिछले साल समान तिमाही में 37.3 प्रतिशत था।

एमआरएफ के शेयर में भी गिरावट देखी जा रही है। दोपहर 3 बजे शेयर एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,40,635 रुपए था।

पिछले 5 सत्रों में एमआरएफ के शेयरों में लगभग 4 प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले 30 दिनों में, शेयर में लगभग 5 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि, इस साल की शुरुआत से अब तक एमआरएफ के शेयर में 9 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

इसी दौरान, शेयर का 52-सप्ताह का उच्चतम और निम्नतम स्तर क्रमशः 1,53,000.0 रुपए और 1,02,124.05 रुपए रहा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें