मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र : बारिश से नदियों और बांधों का बढ़ा जलस्‍तर, कोलार के दो, सतपुड़ा डैम के सात गेट खुले

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल, । मध्‍यप्रदेश में जुलाई माह शुरू होते ही तेज बारिश का

दौर जारी है। लगातार बारिश की वजह से प्रदेश की छोटी नदियां उफान पर हैं,

तो वहीं बड़ी नदियों और बांधों का जलस्‍तर बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश में रविवार

सुबह से कई जिलों में कभी धीमी तो कभी तेज बारिश हो रही है। बारिश के कारण

सीहोर में कोलार डैम का जलस्तर बढ़कर 458.70 मीटर हो गया है। इसे देखते

हुए डैम के 8 में से 2 गेट 40-40 सेंटीमीटर खोले गए हैं। वहीं, बैतूल के

सारणी स्थित सतपुड़ा बांध के 14 में से 7 गेट 4-4 फीट तक खोले गए हैं।

राजगढ़ के मोहनपुरा डैम के भी 4 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।

प्रदेश

में पिछले 11 दिन से तेज बारिश हो रही है। इस कारण डैम और तालाबों में भी

पानी बढ़ा है। 24 घंटे में इंदिरा सागर डैम में 3 फीट पानी की बढ़ोतरी हुई

है। बरगी और गोपीकृष्ण डैम में भी पानी की आवक हो रही है। भोपाल का बड़ा

तालाब अब करीब दो फीट ही खाली है। शहडोल के बाणसागर, नर्मदापुरम के तवा

डैम, भोपाल के कलियासोत, राजगढ़ के मोहनपुरा और कुंडालिया डैम में भी पानी

बढ़ा है। इधर, उज्जैन जिले में लगातार बारिश की वजह से शिप्रा नदी उफान पर

है। एटलस चौराहा, केडी गेट, बहादुर गंज जैसे इलाकों में मकान और सड़कें पानी

में डूबे हैं।

प्रदेश में अब तक मानसून सीजन की 103 प्रतिशत बारिश

हो चुकी है। 16 इंच के मुकाबले 16.5 इंच यानी 0.5 इंच ज्यादा पानी गिर चुका

है। यह औसत बारिश से 3 प्रतिशत ज्यादा है। पश्चिमी हिस्से- भोपाल, इंदौर,

उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर-चंबल संभाग में एवरेज से 6 प्रतिशत ज्यादा

पानी गिर चुका है, जबकि पूर्वी हिस्से- रीवा, सागर, जबलपुर और शहडोल संभाग

में 1 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि, जबलपुर संभाग के जिले- सिवनी,

डिंडौरी, छिंदवाड़ा, मंडला और बालाघाट में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। बारिश

के मामले में भोपाल संभाग भी आगे है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें