मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

विदिशा: गंजबासौदा में सनसनीखेज वारदात, हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर की 77 लाख की लूट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विदिशा: गंजबासौदा में सनसनीखेज वारदात, हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर की 77 लाख की लूट

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा क्षेत्र अंतर्गत रायखेड़ी धाम में शुक्रवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बनाकर करीब 77 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे और 45 तोला सोना-चांदी के जेवरात तथा 8 लाख नकदी लेकर फरार हो गए।वारदात देर रात करीब 12:30 से 1 बजे के बीच बृज बिहारी कुर्मी पटेल के घर हुई। त्योंदा थाना पुलिस के अनुसार, चार बदमाश हथियारों से लैस होकर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। जैसे ही गृहस्वामी बृज बिहारी पटेल की नींद खुली, बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद उनकी पत्नी और बेटे सत्यम कुर्मी को भी एक कमरे में बंद कर दिया गया।तलवार और कट्टे की नोक पर की मारपीटपीड़ित बृज बिहारी कुर्मी ने बताया कि बदमाशों के पास तीन तलवारें और एक कट्टा था। आरोपियों ने पहले उनके साथ और फिर बेटे सत्यम के साथ मारपीट की। दहशत फैलाकर बदमाशों ने घर में रखे कीमती सामान की जानकारी ली और अलमारियों से जेवरात व नकदी समेट ली। सत्यम कुर्मी के अनुसार, बदमाश करीब 40 से 45 तोला सोना-चांदी के जेवर और 8 से 10 लाख रुपये नकद ले गए। लूटे गए सामान की कुल कीमत लगभग 77 लाख रुपये आंकी गई है। बदमाशों के फरार होने के बाद बृज बिहारी की पत्नी ने साहस दिखाते हुए अपने हाथों की ढीली रस्सी खोली और परिवार के अन्य सदस्यों को मुक्त कराया। इसके बाद पड़ोसियों और पुलिस को घटना की सूचना दी गई।जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीमत्योंदा थाना प्रभारी गौरव रघुवंशी ने बताया कि लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। घटनास्थल से सुराग जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम भी जांच कर रही है। पुलिस ने जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें