मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

उमरियाः सड़क हादसे में बाइक सवार 4 युवक घायल, गंभीर हालत में जबलपुर रेफर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उमरियाः सड़क हादसे में बाइक सवार 4 युवक घायल, गंभीर हालत में जबलपुर रेफर

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास रविवार देर रात एक सड़क हादसे में चार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, चारों युवक कहीं से टैंट हाउस का कार्य कर एक ही बाइक में सवार होकर आ रहे थे तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिसमें चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।एंबुलेंस के एमटी धर्मेन्द्र साहू ने बताया कि हादसे में शिवम यादव उम्र 48 वर्ष, अनिल कोल उम्र 17 वर्ष, शिव कोल उम्र 31 वर्ष और राजेश यादव उम्र 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को जिला चिकित्सालय उमरिया पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जबलपुर रिफर कर दिया गया है।नौरोजाबाद थाना प्रभारी बालेन्द्र शर्मा ने बताया कि थाने में किसी प्रकार की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। हम मामले का पता लगा रहे हैं। हो सकता है कि दुर्घटना के बाद किसी की सूचना पर 108 एंबुलेंस से सीधे जिला अस्पताल ले जाया गया होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें