मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र के उज्जैन में आज होगा पेप्सिको के देश के दूसरे फ्लेवर कंसंट्रेट निर्माण संयंत्र का लोकार्पण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मप्र के उज्जैन में आज होगा पेप्सिको के देश के दूसरे फ्लेवर कंसंट्रेट निर्माण संयंत्र का लोकार्पण

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ओद्योगिक क्षेत्र विक्रम उद्योगपुरी में पेप्सिको इंडिया होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड का देश का दूसरा पेप्सिको फ्लेवर कंसंट्रेट निर्माण संयंत्र बनकर तैयर हो गया है। आज मंगलवार को इसका लोकार्पण होगा। इस परियोजना से प्रदेश के 800 लोगो को रोजगार मिलेगा।

मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) के निदेशक राजेश राठौर ने बताया कि लगभग 1266 करोड़ रुपये के निवेश से 22 एकड़ क्षेत्र में स्थापित यह अत्याधुनिक संयंत्र पेय पदार्थों के लिए फ्लेवर कंसंट्रेट का निर्माण करेगा। देश में इस प्रकार के फ्लेवर कंसंट्रेट निर्माण के केवल दो संयंत्र हैं, जिनमें से एक का उज्जैन में स्थापित होना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक एवं उच्च स्तर के ऑटोमेशन से युक्त यह प्लांट कंपनी के प्रमुख ब्रांडों में पेप्सी, माउंटेन ड्यू, ट्रॉपिकाना, लेज, कुरकुरे, गैटोरेड और क्वेकर मानकों के अनुरूप उत्पादन करेगी। इस अत्याधुनिक संयंत्र के संचालन से 800 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। इसके अतिरिक्त परिवहन, वेयरहाउसिंग, लॉजिस्टिक्स, पैकेजिंग, आपूर्ति श्रृंखला तथा सेवा क्षेत्र में भी व्यापक आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे बड़ी संख्या में अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर विकसित होंगे।

राठौर ने बताया कि एमपीआईडीसी के उज्जैन स्थित क्षेत्रीय कार्यालय मैसर्स पेप्सिको इंडिया होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड का लोकार्पण कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम मे सहभागिता करना प्रस्तावित है। विशेष अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायकगण अनिल जैन कालूहेडा, सतीश मालवीय, तेजबहादुरसिंह चौहान व जितेन्द्रसिंह पंड्या, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम अध्यक्ष कलावती याद समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहेंगे।

कंपनी की ओर से यूजीन विलेम्सेन (चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, इंटरनेशनल बेवरेजेस), जागृत कोटेचा (चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, इंडिया एंड साउथ एशिया, पेप्सिको) तथा इवान नॉर्टन (जनरल मैनेजर एवं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं फ्रैंचाइजी सप्लाई चेन) उपस्थित रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें