मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र में तीसरे चरण के लिए "चलें बूथ की ओर'' अभियान का आगाज़ आज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

व्यापक मतदाता जागरूकता गतिविधियों का होगा आयोजन

भोपाल । तीसरे चरण में मतदान वाले लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के सभी

मतदान केन्द्रों में आज (बुधवार) से “चलें बूथ की ओर’’ अभियान चलाया जाएगा।

चौथे चरण के लिये यह अभियान 7 मई से शुरू होगा। “चलें बूथ की ओर’’ अभियान

की व्यापक स्तर पर मॉनीटरिंग की जायेगी। इस अभियान के दौरान होने वाली

गतिविधियों का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा

स्पॉट मॉनीटरिंग की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन

पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि “चलें बूथ की ओर’’ अभियान की मॉनीटरिंग

के लिये निर्वाचन सदन के वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों का

व्यक्तिश: दायित्व सौंपा गया है।

उन्होंने

बताया कि इस अभियान के दौरान बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का वाचन एवं मतदाता

पर्ची का वितरण किया जाएगा। सेक्टर अधिकारी द्वारा मतदाता पर्ची का सत्यापन

किया जाएगा। ऐसे दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाता, जो मतदान केन्द्र पर उपस्थित

होकर मतदान करेंगे, उन्हें मतदान केन्द्र तक लाने के लिये मेन-टू-मेन

मार्किंग की जायेगी। मतदाता जागरुकता के लिये सभी मतदान केन्द्रों पर

स्थानीय खेल प्रतियोगिता, मानव श्रृंखला, महिला रैली, स्व-सहायता समूहों

द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, स्थानीय नागरिकों को शपथ/संकल्प पत्र का वाचन,

प्रभात फेरी, मेंहदी प्रतियोगिता, व्यंजन प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक,

साईकिल/मोटर साईकिल रैली, चित्रकला प्रतियोगिता जैसी आकर्षक गतिविधियां

आयोजित की जाएंगी।

तीसरे चरण के 20 हजार 456 मतदान केंन्द्रों पर चलेगा अभियान

तीसरे

चरण में प्रदेश के नौ लोकसभा क्षेत्रों में 7 मई को मतदान होना है। इसके

अंतर्गत आने वाले 20 हजार 456 मतदान केंद्रों पर एक मई से यह अभियान चलाया

जाएगा। इसमें बैतूल, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और

राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं।

चौथे चरण के 18 हजार 7 मतदान केन्द्रों पर चलेगा यह अभियान

चौथे

चरण में प्रदेश के आठ लोकसभा क्षेत्रों में 13 मई को मतदान होना है। इन आठ

लोकसभा क्षेत्रों के 18 हजार 7 मतदान केन्द्रों पर सात मई से यह अभियान

चलाया जाएगा। इसमें देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन,

खंडवा लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें