मप्र : लोकसभा चुनाव की पुख्ता तैयारी, 5 हजार से अधिक जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
275 सेक्टर पुलिस मोबाइल करेंगी पेट्रोलिंग, थानों पर तैनात रहेंगे क्यूआरटी के जवान
भोपाल । मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के अंतर्गत
राजधानी भोपाल में 7 मई को मतदान होगा। मतदान शांतिपूर्ण हो इसके लिए पुलिस
ने पुख्ता तैयारी की है। 2097 पोलिंग बूथ में से 427 अतिसंवेदनशील हैं।
जहां पुलिस की विशेष नजर रहेगी। 5 हजार से अधिक पुलिस के जवान सुरक्षा
व्यवस्था में तैनात रहेंगे। जबकि 275 सेक्टर पुलिस मोबाइल शहर के कोने-कोने
में पेट्रोलिंग करेंगी। वहीं, कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए क्यूआरटी के
जवान थानों पर तैनात रहेंगे।
पुलिस कमिश्रर
हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपादित कराने
के लिए पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस की मौजूदगी दिखाने के लिए
रोजाना फ्लैग मार्च किया जा रहा है। गुंडे और बदमाशों को जिला बदर किया जा
चुका है। शहर की सीमाओं पर नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
संदेहियों की निगरानी की जा रही है। सभी 2097 पोलिंग बूथ पर सुरक्षा का
जायजा लिया जा रहा है। अति संवेदनशील इलाकों में विशेष पुलिस बल तैनात
रहेगा।
केंद्रीय बल की 9 कंपनी रहेंगी तैनात
सुरक्षा
व्यस्था के लिए केंद्रीय बल की 9 कंपनियां तैनात रहेंगी। इसमें 3 एसएसबी, 2
मेघालय और 4 एसएएफ की हैं। प्रत्येक कंपनी में 80 पुलिसकर्मी रहेंगे।
होमगार्ड के 450 जवान के साथ 5 हजार जिला पुलिस बल सुरक्षा में तैनात
रहेगा। 6 अप्रैल की सुबह 6 बजे यानी मतदान पेटी बटने से पुलिसकर्मियों की
ड्यूटी चालू जाएगी। जो कि 7 अप्रैल की रात मतदान पेटी जमा होने तक रहेगी।
275 सेक्टर मजिस्ट्रेट चेक करेंगे पोलिंग बूथ
250
पुलिस विशेष अधिकारी और 275 सेक्टर मजिस्ट्रेट पोलिंग बूथ चेक करेंगे।
ईवीएम से संबंधित खराबी में सेक्टर मजिस्ट्रेट उक्त पोलिंग बूथ पर पहुंचकर
समस्या का निराकरण करेंगे। सभी थानों में क्यूआरटी के जवान तैनात रहेंगे।
एक थाने में 7-8 जवान रिजर्व रहेंगे, जोकि किसी भी घटना-दुर्घटना पर पोलिंग
बूथ पर पहुंचकर मोर्चा संभालेंगे।





