मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

विजयपुर सीट पर भाजपा को झटका, कांग्रेस के मल्होत्रा ने मंत्री रावत काे 7 हजार से ज्यादा मतों से हराया

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
विजयपुर सीट पर भाजपा को झटका, कांग्रेस के मल्होत्रा ने मंत्री रावत काे 7 हजार से ज्यादा मतों से हराया

भोपाल। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी ने यहां से प्रदेश सरकार में वन मंत्री रामनिवास रावत को टिकट दिया था। कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने उन्हें सात हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया। हालांकि अभी उप चुनाव को लेकर आधिकारिक परिणाम घाेषणा हाेना अभी नही हुई है। उधर भाजपा ने रिकाउंटिंग की मांग की है।विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट की गिनती शनिवार को श्योपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुई। पहले राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस को 178 वोटों की बढ़त मिली। पहले राउंड में कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा को 4049 और भाजपा के रामनिवास रावत को 3871 वोट मिले। इसके बाद दूसरे से 15वें राउंड तक लगातार भाजपा आगे रही। आठवें राउंड तक भाजपा की लीड 8661 वोटों की हो गई थी। हालांकि, नौवें राउंड में यह लीड कुछ घटी। इसके बाद रुझान में बड़ा उलटफेर 15वें राउंड के बाद देखने को मिला, जब कांग्रेस को 3547 वोटों की बढ़त मिली, जिससे भाजपा की लीड घटकर 1496 रह गई। इसके बाद 16वें राउंड में कांग्रेस 1842 वोटों से आगे निकल गई और 17वें राउंड में यह लीड बढ़कर 4747 हो गई। इसके बाद भाजपा इस लीड को पार नहीं नहीं कर पाई।20वें राउंड के बाच कांग्रेस की लीड बढ़कर 6523 हुई-विजयपुर उपचुनाव की मतगणना में 20वें राउंड के मतों की गणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा ने 6523 वोटों की लीड ले ली थी। इस राउंड तक कांग्रेस को 97 हजार 318 और ने भाजपा उम्मीदवार रामनिवास रावत से को 90,795 वोट मिले थे। इसके बाद आखिरी 21वें राउंड में कांग्रेस के उम्मीदवार ने सात हजार से अधिक मतों से जीत हासिल कर ली। कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने 7 हजार 228 वोट से जीत दर्ज की है।विजयपुर से पिछले चुनाव में विधायक चुने गए रामनिवास रावत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद विधायक पद से इस्तीफा देने के कारण यहां उपचुनाव हुआ। भाजपा की मोहन यादव सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। विजयपुर में 13 नवंबर को वोटिंग हुई थी। यहां 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे। विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के वोटो की गिनती के लिए 16 टेबल लगाई गई, जिन पर ईवीएम में डाले गए मतों की गिनती हुई। हर टेबल के लिए एक गणना सुपरवाइजर तथा एक गणना सहायक नियुक्त किए गए थे। इसके साथ ही माइक्रो आब्जर्वर भी प्रत्येक गणना टेबल पर नियुक्त रहे।327 मतदान केंद्रों पर हुआ था मतदान-13 नवंबर को विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 327 मतदान केंद्रों पर 77.76 प्रतिशत मतदान हुआ था। विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 54 हजार 714 मतदाता थे। जिनमें से 1 लाख 5 हजार 713 पुरूष मतदाताओं ने तथा 92 हजार 357 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। कुल 1 लाख 98 हजार 71 वोट डाले गए। 1 वोट थर्ड जेंडर ने भी डाला गया। 79.14 पुरूषों तथा 76.25 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें