मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र: ग्वालियर-चंबल में भीषण गर्मी, मालवा-निमाड़ भी तपे, तापमान 45 डिग्री के पार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल, । मध्यप्रदेश में पिछले चार दिनों से तेज गर्मी और लू का

प्रकोप है। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के शहर भीषण गर्मी की मार झेल रहे

हैं। यहां सुबह से ही सूरज के तीखे तेवर हो जाते हैं, जबकि रातें भी गर्म

हैं। ग्वालियर-चंबल के साथ अब मालवा-निमाड़ भी गर्म है। यहां दिन का तापमान

45 डिग्री के पार पहुंच जाता है। मौसम विभाग ने 24-25 मई से पूरे प्रदेश लू

चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, आज (बुधवार) को भीषण गर्मी के अलावा

बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट में आंधी-बारिश की संभावना

जताई है।

इससे पहले मंगलवार को

प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया। रतलाम सबसे

गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। वहीं,

दतिया-नौगांव में 45.5 डिग्री, गुना में 45.4 डिग्री और ग्वालियर में पारा

45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि राजधानी भोपाल और उज्जैन सीजन के

सबसे गर्म रहे। भोपाल में तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं,

उज्जैन में 44.1 डिग्री दर्ज किया गया। तेज गर्मी की वजह से लू का असर भी

रहा। प्रदेश के कई शहरों में गर्म हवाएं चली। टीकमगढ़, खंडवा, दमोह,

नर्मदापुरम, खरगोन, खजुराहो और शाजापुर में तापमान 44 डिग्री या इससे अधिक

दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर में पारा 42.8 डिग्री और

जबलपुर में 41.8 डिग्री दर्ज किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें