मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल में आज होगा संस्कृत क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, धोती-कुर्ता पहनकर क्रिकेट खेलेंगे खिलाड़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भोपाल में आज होगा संस्कृत क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, धोती-कुर्ता पहनकर क्रिकेट खेलेंगे खिलाड़ी

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शिवाजी नगर स्थित‎ अंकुर खेल मैदान में आज साेमवार से क्रिकेट का अनोखा रूप देखने‎ को मिलेगा। यहां आज से ‘संस्कृत क्रिकेट टूर्नामेंट’ का आगाज होगा। यह प्रतियोगिता 9 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। जिसमें खिलाड़ी जर्सी‎ नहीं, बल्कि धोती-कुर्ता पहने होंगे और मैदान में हिंदी या अंग्रेजी‎ नहीं, बल्कि संस्कृत भाषा में क्रिकेट‎ कमेंट्री गूंजेंगी। प्रदेशभर की 27 टीमें इस आयाेजन में हिस्सा लेंगी।यह आयोजन महर्षि‎ मैत्री मैच शृंखला-6 के तहत 5 से‎ 9 जनवरी तक चलेगा। वैदिक‎ ब्राह्मण युवा खेल कल्याण समिति यह आयोजन परशुराम कल्याण ‎बोर्ड के संयोजन से कर रही है। बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु‎ राजोरिया ने बताया कि यह आयोजन लगातार‎ छठे वर्ष किया जा रहा है। मैच दौरान ‎क्रिकेट से जुड़े रोजमर्रा के शब्द भी‎ संस्कृत में बोले जाएंगे।‎ प्रतियोगिता के विजेता-उप विजेता टीमों को पुरस्कार दिए जाएंगे। मैन ऑफ‎ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार के रूप में श्रीमद भागवत गीता‎और श्रीरामचरित मानस भेंट की जाएगी। विजेता टीम को बागेश्वरधाम के‎ पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री सम्मानित करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें