मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

भिंड: रेत माफिया की दबंगई, एसडीएम की गाड़ी को ट्रैक्टर से मारी टक्कर, बिना रॉयल्टी ओवरलोड 2 ट्रॉलियां जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भिंड: रेत माफिया की दबंगई, एसडीएम की गाड़ी को ट्रैक्टर से मारी टक्कर, बिना रॉयल्टी ओवरलोड 2 ट्रॉलियां जब्त

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में अवैध रेत कारोबार के खिलाफ कार्रवाई के दौरान रेत माफिया की दबंगई सामने आई है। सोमवार सुबह मिहोना बायपास पर अवैध रेत परिवहन रोकने पहुंचे लहार एसडीएम विजय सिंह यादव की सरकारी गाड़ी को रेत माफिया के ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई, हालांकि एसडीएम की गाड़ी को आगे से नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मौके से रेत से भरी दो ट्रॉलियां जब्त की हैं।जानकारी के अनुसार, लहार एसडीएम विजय सिंह यादव को सुबह अवैध रेत तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद वे करीब 10:30 बजे मिहोना बायपास पहुंचे जहां रेत से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉली बिना रॉयल्टी और ओवरलोड मिलीं। जब एसडीएम ने ट्रैक्टरों को रोकने की कोशिश की तो उनमें से एक चालक ने कार्रवाई से बचने के इरादे से जानबूझकर ट्रैक्टर को तेज गति में एसडीएम की गाड़ी में घुसा दिया। टक्कर के चलते सरकारी वाहन को नुकसान हुआ लेकिन मौके पर मौजूद अधिकारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद एसडीएम ने फौरन मिहोना थाना प्रभारी को फोन कर फोर्स बुलवाई। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने घेराबंदी कर दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया और थाने में खड़ा करवाया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ अवैध रेत तस्करी, ओवरलोडिंग, शासकीय वाहन को क्षति पहुंचाने और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।एसडीएम विजय सिंह यादव ने कहा कि अवैध रेत परिवहन में लगे वाहन तेज गति और ओवरलोड के कारण आमजन की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं। ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही या दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रेत माफिया के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें