मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र की पांचवीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आज रीवा में, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मप्र की पांचवीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आज रीवा में, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रीवा। प्रदेश की पांचवीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आज (बुधवार को) रीवा में आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रात: 10.30 बजे इस कान्क्लेव का कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम के मुख्य हाल में शुभारंभ करेंगे। इस कान्क्लेव में देश के प्रमुख उद्योगपति शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री विन्ध्य में औद्योगिक क्षेत्र मे निवेश के संबंध में उद्योपतियों से अलग-अलग चर्चा करेंगे। पृथक से बनाये गये चार कक्षों में मुख्यमंत्री उद्योगपतियों से संवाद करेंगे।जनसम्पर्क अधिकारी उमेश तिवारी ने बताया कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री तथा रीवा जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल, नगरीय विकास मंत्री प्रतिमा बागरी, उद्योग मंत्री चैतन्य कश्यप, ग्रामीण विकास मंत्री राधा सिंह भी शामिल होंगी। कॉन्क्लेव में बिरला ग्रुप, डालमिया ग्रुप, पतंजलि समूह सहित कई बड़े उद्योगपति शामिल हो रहे हैं।उन्होंने बताया कि कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए चार हजार से अधिक उद्योगपतियों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया है। कार्यक्रम में विषय विषयज्ञों द्वारा लघु उद्योगों, कुटीर उद्योगों, कृषि पर आधारित उद्योगों तथा पर्यटन उद्योग के संबंध में विशेष रूप से बनाये गये सेमिनार कक्ष में चर्चा की जायेगी। इसमें लगभग एक हजार व्यक्तियों की बैठने की क्षमता है। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों तथा प्रमुख उद्योगों की प्रदर्शनी भी लगायी गयी है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विन्ध्य के विकास के लिए रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव बड़ी सौगात साबित होगा। विन्ध्य में खनिज संपदा पानी, बिजली और उद्योगों को स्थापित करने के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। विन्ध्य में रेलवे लाइन, हाइवे तथा एयरपोर्ट की सुविधा भी है। विन्ध्य में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, संजय गांधी टाइगर रिजर्व, मुकुन्दपुर व्हाइट टाइगर सफारी, माँ शारदा मंदिर मैहर, चित्रकूट, चचाई प्रपात, पुरवा प्रपात, बहुती प्रपात सहित अनेक पर्यटन स्थल हैं। इसके साथ-साथ पूरे विन्ध्य में कई ऐतिहासिक स्थल भी हैं। इनसे विन्ध्य में पर्यटन को ऊंची उड़ान मिलेगी।मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्घाटन समारोह के बाद मुख्यमंत्री विन्ध्य क्षेत्र में निवेश प्रस्तावों के संबंध में उद्योगपतियों से वन टू वन चर्चा करेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री शाम 6 बजे एयरपोर्ट रीवा से वायुयान से प्रस्थान कर शाम 6.50 बजे एयरपोर्ट भोपाल पहुंचेगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें