मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

वाईएसआर में शामिल होने के लिए सांसद ने लोकसभा से दिया इस्तीफा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वाईएसआर में शामिल होने के लिए सांसद  ने लोकसभा से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश की विजयवाड़ा सीट से सांसद केसिनेनी नानी ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया है। वह तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) छोड़ वाईएसआर कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। वे आज वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख एवं मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी से मिले।

इस्तीफा देने के बाद ट्वीट कर उन्होंने इसकी जानकारी दी और कहा, “मैंने विजयवाड़ा लोकसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा अध्यक्ष ओम बिरला को ईमेल के माध्यम से सौंप दिया है और उनसे मेरा इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार करने का अनुरोध किया है।”

इसके बाद किए एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जगन रेड्डी से सार्थक शिष्टाचार भेंट हुई। हमारे राज्य की प्रगति और विकास से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। बेहतर भविष्य के लिए हमारे साझा दृष्टिकोण के प्रति उनके समय और प्रतिबद्धता के लिए वे आभारी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें