मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र : कलियासोत के 3 गेट और तवा डैम के 5 गेट खुले, 11 जिलों में आज बारिश का रेड अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल, । मध्‍यप्रदेश में मानसूनी बारिश ने अपनी रफ्तार पकड़ ली

है। राजधानी भोपाल में सुबह 5 बजे से रुक-रुककर कभी तेज तो कभी रिमझिम

बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश के कारण तवा डैम के 5 गेट और कलियासोत

डैम के 3 गेट खोले गए हैं। अब भदभदा डैम के भी गेट खोले जाएंगे। प्रदेश के

11 जिलों में दो दिन शुक्रवार - शनिवार बारिश का रेड अलर्ट है। प्रदेश में

सीजन की 55 प्रतिशत यानी एवरेज 19.7 इंच बारिश हो चुकी है। जून और जुलाई

में कोटे से ज्यादा पानी गिरा है।

मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार

को मानसून ट्रफ एमपी के ऊपर रही। वेस्ट बंगाल में एक्टिव साइक्लोनिक

सर्कुलेशन सिस्टम एमपी की ओर आने लगा। एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन

नॉर्थ-ईस्ट राजस्थान के ऊपर है। दो अन्य सिस्टम भी एक्टिव हैं। इस वजह से

प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहा। अगस्त के पहले ही दिन प्रदेश के 23

जिलों में बारिश हुई। मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से

सिस्टम स्ट्रॉन्ग है। यह सिस्टम 5 अगस्त तक पूरे प्रदेश को तरबतर करेगा।

वहीं,

लगातार बारिश की वजह से शुक्रवार सुबह 8 बजे नर्मदापुरम में तवा बांध के

भी 5 गेट खोल दिए गए हैं। तवा नदी पर बने इस बांध का पानी नर्मदा में जाता

है। अगर गेट खुलते हैं, तो नर्मदापुरम, हरदा में नर्मदा नदी में पानी

बढ़ेगा। यही पानी इंदिरा सागर बांध को भी भरता है। बता दें कि प्रदेश में

सबसे ज्यादा बारिश सिवनी जिले में 32 इंच हो गई। यह कोटे की बारिश की 10.80

इंच ज्यादा है। मंडला, नर्मदापुरम, भोपाल, रायसेन और छिंदवाड़ा ऐसे जिले

हैं, जहां बारिश का आंकड़ा 25 इंच या इससे ज्यादा है। रीवा सबसे पिछड़ा जिला

है। यहां 8 इंच बारिश ही हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें