मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः आबकारी आरक्षक सीधी एवं बैकलाग पदों हेतु भर्ती परीक्षा आज से

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मप्रः आबकारी आरक्षक सीधी एवं बैकलाग पदों हेतु भर्ती परीक्षा आज से

सतना। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा आबकारी आरक्षक सीधी एवं बैकलाग पदों हेतु भर्ती परीक्षा 2024 आज (मंगलवार) से आगामी 21 सितंबर तक दो पालियों में आयोजित की जा रही है। आनलाइन परीक्षा प्रथम पाली में प्रातः 10 बजे से प्रातः 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली में दोपहर 2.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केन्द्रों पर रिपोर्टिंग का समय प्रथम पाली में प्रातः 8 बजे से 9.30 बजे और द्वितीय पाली में दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक नियत किया गया है।परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन के लिए आब्जर्वर एवं तकनीकी आब्जर्वर को जिम्मेदारियां सौंपी है। सभी आब्जर्वर एवं तकनीकी आब्जर्वर को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा समाप्ति तक परीक्षा केन्द्रों पर उपस्थित रहकर कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल के निर्देशों का कडाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करे। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में 3 पुलिस गार्ड, 2 पुरूष एवं 1 महिला कर्मी, डीएसपी स्तर के अधिकारी को मानीटरिंग हेतु सुरक्षा समन्वयक नियुक्त किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें