मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

सांसद राघव चड्ढा ने राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में किया रोड शो

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सांसद राघव चड्ढा ने राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में किया रोड शो

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया और पार्टी प्रत्याशी दुर्गेश पाठक के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान राघव चड्ढा ने कहा कि यह वही सीट है, जहां से उन्होंने विधायक के रूप में जनता की सेवा की थी और इस बार वे दुर्गेश पाठक के लिए जनता से वोट मांगने आए हैं।उल्लेखनीय है कि राघव चड्ढा राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से साल 2020 में विधायक रह चुके हैं।रोड शो के दौरान राघव चड्ढा ने कहा कि राजेंद्र नगर मेरी जन्मभूमि है, मेरी कर्म भूमि है और यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे दोबारा यहां आने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने आगे कहा, यही वह सीट है, जिसने मुझे बतौर विधायक सेवा करने का मौका दिया था। आज वह दुर्गेश पाठक के लिए वोट मांगने आए हैं। जब 2025 के विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे, तो यह सीट हमारी पहली जीत होगी।राघव चड्ढा ने अपने संबोधन में कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और परिवहन जैसी बुनियादी सुविधाओं में कई बदलाव किए हैं और यह सब तभी संभव हुआ जब जनता ने केजरीवाल सरकार को पूर्ण बहुमत दिया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोग जानते हैं कि आआपा सरकार ने दिल्ली में कितना काम किया है और बाकी पार्टियों की सरकारों ने सिर्फ वादे किए लेकिन उन्हें निभाया नहीं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि दिल्ली में विकास की यह रफ्तार बनी रहे, इसके लिए वह दुर्गेश पाठक को अपना समर्थन दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें