मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः भीषण सड़क हादसे में मुरैना बम स्क्वॉड के 4 जवानों की जान गई, एक अन्य गंभीर रूप से घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मप्रः भीषण सड़क हादसे में मुरैना बम स्क्वॉड के 4 जवानों की जान गई, एक अन्य गंभीर रूप से घायल

भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले में मंगलवार तड़के करीब 4 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाँदरी और मालथौन के बीच भीषण सड़क हादसे में मुरैना बम डिस्पोजल एवं डॉग स्क्वॉड के चार जवानों की जान चली गई। एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल है, जिसका भोपाल में इलाज जारी है। दुर्घटना में पुलिस वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुरैना से विशेष ड्यूटी पर निकली बम डिस्पोजल एवं डॉग स्क्वॉड की टीम का वाहन सागर की ओर जा रहा था। तड़के घना अंधेरा और हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के बीच यह पुलिस वाहन सामने से आ रहे एक कंटेनर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस वाहन के परखच्चे उड़ गए और चार जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर घायल जवान को वाहन से निकालकर तत्काल उपचार के लिए भेजा।हादसे में जिन जवानों की जान गई है उनमें आरक्षक प्रद्युमन दीक्षित (निवासी मुरैना), आरक्षक अमन कौरव (मुरैना), चालक परमलाल तोमर (मुरैना) और डॉग मास्टर विनोद शर्मा (निवासी भिंड) शामिल हैं। हादसे में घायल आरक्षक राजीव चौहान की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्हें प्रारंभिक उपचार के बाद भोपाल के बंसल अस्पताल रेफर किया गया। दुर्घटना के समय वाहन में मौजूद डॉग स्क्वॉड का प्रशिक्षित डॉग पूरी तरह सुरक्षित है।स्थानीय पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार या अचानक सामने से आए वाहन के कारण पुलिस कार अनियंत्रित हुई और कंटेनर से जा टकराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कंटेनर के चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।दुर्घटना की सूचना मिलते ही सागर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और फोरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हाईवे पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी रोकना पड़ा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें