मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री आज जारी करेंगे सम्मान निधि की 22वीं किस्त, मप्र के 83 लाख किसान होंगे लाभान्वित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री आज जारी करेंगे सम्मान निधि की 22वीं किस्त, मप्र के 83 लाख किसान होंगे लाभान्वित

- मप्र के सभी जिलों में मनाया जाएगा किसान उत्सव दिवसभोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शुक्रवार को असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का वितरण करेंगे। इस योजना से मध्य प्रदेश के 83 लाख से अधिक किसान लाभान्वित होंगे।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को वर्ष में कुल राशि 6000 रुपये तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। इस योजना की 22वीं किश्त का वितरण आज किया जा रहा है। प्रधानमंत्री गुवाहाटी से पात्र किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 2000 रुपये की राशि हस्तांतरित करेंगे।इस कार्यक्रम को प्रदेश के सभी जिलों में पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिला, विकासखंड एवं पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित कर एलईडी टीवी के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में सांसद, विधायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और किसान शामिल होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें