मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

"मेरे पास इतनी संपत्ति...": बाढ़ पीड़ितों की मदद करते नजर आए पप्पू यादव, जेब से लाख रुपये चोरी होने का दावा

बिहार में बाढ़ के बीच पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव लगातार प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन38 बार पढ़ा गया
"मेरे पास इतनी संपत्ति...": बाढ़ पीड़ितों की मदद करते नजर आए पप्पू यादव, जेब से लाख रुपये चोरी होने का दावा

बिहार में बाढ़ के बीच पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव लगातार प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके मदद करने वाले वीडियो फुटेज तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें वो बाढ़ के पानी के बीच लोगों तक पहुंचकर राहत सामग्री बांटते नजर आ रहे हैं। कई स्थानों पर उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों, खासकर महिलाओं को 500-500 रुपये की नकद सहायता भी दी।

पप्पू यादव ने पटना के दीघा घाट, पूर्णिया, कटिहार और राघोपुर समेत कई इलाकों में राहत सामग्री वितरित की। इसमें चूड़ा, चावल, आटा और अन्य जरूरी सामान शामिल हैं। प्रभावित महिलाओं को सेनेटरी पैड भी उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही के लिए नावों की व्यवस्था भी कराई गई। राहत अभियान के दौरान पप्पू यादव का एक बयान भी चर्चा में रहा। उन्होंने कहा कि उनके पास इतना पैसा है कि सरकार के पास भी नहीं होगा। उन्होंने बताया कि जब राहत सामग्री का राशन खत्म हो गया तो जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए उन्हें सीधे नकद राशि बांटनी पड़ी।

इसी दौरान पटना में राहत सामग्री बांटते समय भीड़ का फायदा उठाकर उनके बैग या जेब से करीब एक लाख रुपये चोरी होने की बात भी सामने आई। पप्पू यादव ने बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि संकट के समय प्रभावित लोगों तक समय पर पर्याप्त मदद नहीं पहुंची। पप्पू यादव की संपत्ति को लेकर उपलब्ध जानकारी 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान दाखिल उनके चुनावी हलफनामे से सामने आती है। हलफनामे के मुताबिक उन्होंने कुल 12,08,84,682 रुपये, यानी करीब 12.08 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी।

वहीं उनकी कुल देनदारियां करीब 1,72,36,808 रुपये यानी 1.72 करोड़ रुपये बताई गई थीं। हलफनामे में चल और अचल संपत्तियों के तौर पर नकद, बैंक जमा, वाहन, सोना, जमीन तथा अन्य संपत्तियों का विवरण दर्ज था। उनके पास एक इनोवा कार और करीब 204 ग्राम सोना होने की जानकारी भी हलफनामे में दी गई थी। अचल संपत्तियों में आवासीय और व्यावसायिक जमीन से जुड़ी संपत्तियां शामिल थीं। हालांकि, ये आंकड़े 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान दाखिल स्वघोषित चुनावी हलफनामे के हैं। इसलिए इन्हें पप्पू यादव की मौजूदा कुल संपत्ति का आंकड़ा नहीं माना जा सकता।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें