मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में नि:शुल्‍क प्रवेश के लिए आज खुलेगी ऑनलाइन लॉटरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आरटीई के तहत निजी स्कूलों में नि:शुल्‍क प्रवेश के लिए आज खुलेगी ऑनलाइन लॉटरी

भोपाल। राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र द्वारा आज (गुरुवार को) प्रात: 11 बजे निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत अशासकीय स्कूलों में गरीब बच्चों के निःशुल्क प्रवेश के लिये ऑनलाइन लॉटरी होगी। इसका सीधा प्रसारण राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के यूट्यूब चैनल https://youtube.com/live/f2bvFaDVVPc?feature=share पर किया जाएगा।जनसम्पर्क अधिकारी मुकेश मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक प्रात: 11 के बाद उनके बच्‍चों को आवंटित स्कूलों की जानकारी आरटीई पोर्टल www.rteportal.mp.gov.in पर भी देख सकेंगे। साथ ही बच्चों के माता-पिता आवंटन-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। जानकारी आवेदकों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्‍यम से भी भेजी जायेगी।उल्‍लेखनीय है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धारा 12 (1) (सी) के अंतर्गत, गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में, वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को कक्षा-पहली, प्री-स्कूल की प्रथम प्रवेशित कक्षा में न्यूनतम 25 प्रतिशत सीटों पर निःशुल्क प्रवेश का प्रावधान है। इसके लिए मध्‍य प्रदेश में पूर्णत: पारदर्शी प्रक्रिया के तहत आवेदन एवं शाला आवंटन ऑनलाइन तरीके से किया जाता है।इस वर्ष दस्तावेज सत्यापन के बाद ऑनलाइन लॉटरी के लिये लगभग एक लाख 66 हज़ार 751 बच्चे पात्र पाये गये हैं। इनमें 87 हजार 21 बालक तथा 79 हज़ार 730 बालिकाएँ हैं। इन बच्चों से फार्म भरने का कोई भी शुल्क नहीं लिया गया है। ऑनलाइन लॉटरी द्वारा चयनित बच्‍चों को इस वर्ष प्रदेश के पात्र 18 हज़ार 422 निजी विद्यालयों की 93 हज़ार 822 सीटों पर प्रवेश मिलेगा। ऑनलाइन लॉटरी में शाला आवंटन के बाद चयनित बच्‍चों के अभिभावकों द्वारा 2 से 10 जून के मध्‍य उन्‍हें आवंटित शालाओं में जाकर अपने बच्‍चों का नि:शुल्‍क प्रवेश कराना होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें