मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी की आज उप्र के अमरोहा, मप्र के दमोह और महाराष्ट्र के वर्धा में जनसभा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली/भोपाल,। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष

नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव में 400 पार के अपने

संकल्प के साथ आज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में पार्टी की

जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनावी

दौरे का विवरण भाजपा ने एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा के एक्स

हैंडल के अनुसार, आज सबसे पहले सुबह 10ः15 बजे उत्तर प्रदेश में होंगे। वो

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में भारतीय जनता पार्टी की जनसभा को संबोधित

करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर दो बजे मध्य प्रदेश के दमोह में

होंगे। आज के चुनावी दौरे की आखिरी जनसभा प्रधानमंत्री महाराष्ट्र में

करेंगे। वो महाराष्ट्र के वर्धा में शाम सवा पांच बजे भाजपा की जनसभा को

संबोधित करेंगे।

भोपाल ब्यूरो के अनुसार, भाजपा के स्टार प्रचारक

और प्रधानमंत्री मोदी आज मध्य प्रदेश के अल्प प्रवास पर दमोह पहुंच हैं। वे

यहां लगभग 60 मिनट रुकेंगे। दमोह से सटे इमलाई गांव में प्रधानमंत्री की

जनसभा होगी।भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि

प्रधानमंत्री विशेष विमान से दोपहर 1ः15 बजे खजुराहो पहुंचेंगे। यहां से

वाया हेलिकॉप्टर दोपहर 1:45 बजे दमोह पहुंचे। वो इमलाई में दोपहर दो बजे

आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद प्रधानमंत्री दोपहर

2:45 बजे दमोह से जबलपुर के लिए रवाना होंगे। जबलपुर में विशेष विमान से

अगले दौरे के लिए रवाना होंगे।

दमोह लोकसभा क्षेत्र में दूसरे चरण

में मतदान होना है। यहां से भाजपा के राहुल लोधी मैदान में हैं। लोधी 2020

में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद वह विधानसभा उपचुनाव

हार गए थे। दमोह जिला भाजपा अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने बताया कि जनसभा

में करीब 75 हजार लोगों के आने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें