मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए आज अयोध्या जाएंगे मप्र के मंत्री, पत्नियां भी जाएंगी साथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल। मध्यप्रदेश मंत्री-मंडल के सभी सदस्य आज (सोमवार को)

मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक के बाद भगवान श्रीराम के दर्शन करने के

लिए अयोध्या धाम जाएंगे। सभी मंत्रियों के साथ उनकी पत्नियां भी अयोध्या

जाएंगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वयं दी है।

उन्होंने

कहा कि 22 फरवरी, 2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा की

प्राण-प्रतिष्ठा हुई। यह सभी देशवासियों के लिए सौभाग्य की बात है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों की उपस्थिति में

अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा हुई। फरवरी माह में अयोध्या में अधिक भीड़ होने

और अन्य व्यस्तताओं के कारण मध्यप्रदेश मंत्री-मंडल के सदस्यों ने मार्च

माह में अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने जाने का निर्णय लिया था।

मुख्यमंत्री

ने कहा कि यह हमारी भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा है, हम सनातन संस्कृति

को मानने वाले भी हैं। हमारी आस्था का केंद्र आज जब सबकी श्रद्धा के रूप

में उभरकर सामने आया है, तो स्वाभाविक रूप से सबकी भावना भी जुड़ गई है।

उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से अपनी सुविधानुसार अयोध्या में भगवान श्रीराम

के दर्शन करने के लिए अवश्य जाने का आह्वान किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें