मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल: गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भोपाल: गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) की एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार सुबह छात्रा का शव उसके हॉस्टल के बाथरूम में मिला। घटनास्थल के पास एक खाली एसिड की बोतल पाई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।जानकारी अनुसार मृतका की पहचान रोशनी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से आलीराजपुर जिले की रहने वाली थी। उसने पिछले साल अक्टूबर में गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर में प्रवेश लिया था। रोशनी डे-स्कॉलर थी और कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित एक निजी हॉस्टल में रह रही थी।सुबह कमरे से बाहर नहीं निकली, तब हुआ संदेहजानकारी के अनुसार, रोशनी रोज़ाना की तरह मंगलवार सुबह कॉलेज जाने के लिए अपने कमरे से बाहर नहीं निकली। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर साथ रहने वाली छात्राओं ने उसे आवाज़ दी और फोन कॉल किए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद हॉस्टल के गार्ड को सूचना दी गई। गार्ड की मौजूदगी में पहले कमरे और फिर बाथरूम का दरवाज़ा खोला गया, जहां रोशनी अचेत अवस्था में पड़ी मिली।अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषितघटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रबंधन और पुलिस को सूचित किया गया। रोशनी को सुबह करीब 8:30 बजे हमीदिया अस्पताल के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।पढ़ाई के तनाव की बात आई सामनेगांधी मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. कविता एन. सिंह ने बताया कि रोशनी के मोबाइल फोन में परिजनों को भेजे गए कुछ संदेश मिले हैं, जिनसे संकेत मिलता है कि वह पढ़ाई को लेकर मानसिक दबाव में थी। वह मेहनत करने के बावजूद विषयों को ठीक से समझ नहीं पाने को लेकर परेशान थी। साथी छात्रों के अनुसार, वह शांत स्वभाव की और पढ़ाई को लेकर गंभीर छात्रा थी। वह पिछले सप्ताह ही घर से लौटकर भोपाल आई थी।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतज़ारफिलहाल रोशनी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भोपाल के मसूरी क्षेत्र स्थित मॉर्चुरी भेज दिया गया है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। कोहेफिजा थाना पुलिस हॉस्टल प्रबंधन और सहपाठियों से पूछताछ कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें