मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

मंडलाः तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मंडलाः तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत

मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में नैनपुर नगर के पास इटका-गोंझी सड़क मार्ग पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, युवक अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान पायली के घुमावदार मोड़ के पास पिकअप वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क से दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायल को प्राथमिक इलाज के बाद सिविल अस्पताल नैनपुर में भर्ती कराया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल मंडला रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान गोंझी के मटियाटोला निवासी आशीष उइके के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पिकअप वाहन चालक हादसे के बाद फरार है और उसकी तलाश जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें