मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः रीवा में बोरवेल में गिरे मासूम को 38 घंटे बाद भी नहीं निकाला जा सका, रेस्क्यू जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बोरवेल के खुले गड्ढे

में गिरे छह वर्षीय मासूम को 38 घंटे बाद भी बाहर नहीं निकाला जा सका है।

बच्चा शुक्रवार शाम करीब चार बजे खुले बोरवेल में गिरा था। इसके बाद से ही

मौके पर लगातार रेस्क्यू चल रहा है। रविवार सुबह आठ बजे भी एनडीआरएफ की टीम

सुरंग बनाकर बच्चे तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई थी। बच्चा 70 फीट

गहराई पर फंसा है।

रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि बच्चे को

बचाने के प्रयास चल रहे हैं। बोरवेल की गहराई 70 फीट है। कैमरे और एलईडी के

माध्यम से जानकारी ली है, उसके अनुसार 45 से 50 फीट की गहराई में बच्चे के

फंसे होने की संभावना है। बोरवेल के पास टनल बनाई गई है, ताकि बच्चे तक

आसानी से पहुंचा जा सके।

गौरतलब है कि रीवा जिला मुख्यालय से 90

किलोमीटर दूर जनेह थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिका गांव में स्थानीय निवासी

विजय कुमार आदिवासी का छह साल का बेटा मयंक आदिवासी शुक्रवार शाम चार बजे

अपने घर के पास खेत में दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान मयंक अचानक

बोरवेल के गड्ढे में गिर गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें