मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौरः बेकरी में गंदगी बनाई जा रही थी खादय सामग्री, कारोबार तुरंत प्रभाव से कराया गया बंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
इंदौरः बेकरी में गंदगी बनाई जा रही थी खादय सामग्री, कारोबार तुरंत प्रभाव से कराया गया बंद

- बिना वैध लाइसेंस के पान चटनी बनाने वाले संस्थान को भी कराया बंद, बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री की गई जप्तइंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा सोमवार को चंदन नगर धार रोड स्थित न्यू मिलन बेकरी का औचक निरीक्षण किया गया। परिसर में अत्यंत गंदगी पाए जाने तथा खाद्य पदार्थों के निर्माण के लिए अनुकूल परिस्थिति नहीं होने के कारण हिदायत देते हुए सुधार होने तक खाद्य कारोबार तुरंत प्रभाव से बंद कराया गया।कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान संस्थान में खाद्य पदार्थ टोस्ट का निर्माण किया जाना पाया गया। परिसर में अत्यंत अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थ का निर्माण किया जा रहा था। परिसर की दीवारें तथा फर्श गंदी पाई गई, रॉ मटेरियल फर्श के संपर्क में रखे पाए गए। कर्मचारी बिना कैप और अप्रोन के काम करते पाए गए। परिसर में निर्माण स्थल में टोस्ट मिलाए जाने वाला संदिग्ध पाउडर मिला जो कि विक्रेता के बताए अनुसार टोस्ट निर्माण में मिलाया जाना बताया गया। उक्त पाउडर में सेकरिन मिले होने की आशंका होने पर तैयार टोस्ट एवं उक्त पाउडर के नमूने जाँच हेतु लिए गए तथा 210 किलोग्राम टोस्ट जब्त किया गया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 19 हजार रुपये है।तिलकपथ स्थित सेठ प्रोडक्ट पर भी की गई कार्रवाईएक अन्य दल द्वारा तिलक पथ स्थित सेठ प्रोडक्ट का निरीक्षण किया गया। मौके पर प्रोप. सोनाली सेठ मिली। मौका जांच के दौरान पान चटनी का निर्माण एवं संग्रहण होना पाया गया। पान चटनी में कलर मिलाया जा रहा था, साथ ही पान चटनी का निर्माण बिना खाद्य लाइसेंस के किया जा रहा था। खाद्य के लाइसेंस में पान चटनी के निर्माण संबंधी कोई जानकारी अंकित नहीं थी। मौके पर एक अन्य सफेद पदार्थ पाया गया जिसको चटनी में मिलाया जाना बताया गया। इसके खाद्य पदार्थ होने की जानकारी नहीं है। मौके पर पान चटनी का निर्माण गंदगी में किया जा रहा था। लाइसेंस की शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा था। चटनी के निर्माण में बोरिंग के पानी का उपयोग किया जा रहा था। मौके से पान चटनी , अज्ञात सफेद पाउडर, चॉकलेट फ्लेवर शकर बुरा के नमूने लिए गए एवं 198 बॉक्स (लगभग 316 लीटर) पान चटनी जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित मूल्य 83 हजार 160 रुपये है। वैध लाइसेंस नहीं होने के कारण प्रतिष्ठान में खाद्य कारोबार तुरंत प्रभाव से बंद कराया गया।उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों का भी किया जा रहा है त्वरित निराकरणखाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों का भी त्वरित और प्रभावी रूप से निराकरण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायत के आधार पर, सिरपुर धार रोड स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों में विक्रय किये जा रहे खड़े मसाले का मोबाइल फूट टेस्टिंग लैब की सहायता से स्पॉट परीक्षण किया गया तथा शिकायत का निराकरण किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें