मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौर में दूषित पानी से एक और मरीज की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
इंदौर में दूषित पानी से एक और मरीज की मौत

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से फैली बीमारी के कारण एक और मरीज की मौत हो गई। एक माह से भी अधिक समय से अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला मरीज रविवार देर रात इलाज के दौरान तोड़ दिया। इसके बाद क्षेत्र में दूषित पानी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है।जानकारी के अनुसार, भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से फैली बीमारी के बाद करीब एक माह पहले 65 वर्षीय अनिता कुशवाह की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनका 04 जनवरी से बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं। रविवार की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।इस महिला के बेटे नीलेश ने बताया कि उनकी मां को पहले से कोई बीमारी नहीं थी। गत 28 दिसंबर को उल्टी-दस्त के कारण भाग्यश्री अस्पताल में भर्ती किया गया था। दो दिन बाद डिस्चार्ज होकर उन्हें घर पर लाया गया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद फिर हालत बिगड़ी। इसके बाद उन्हें 01 जनवरी को अरबिंदो अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें 04 जनवरी को बॉम्बे हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया था। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ती गई। हालत गंभीर होने पर किडनी फेल हो गई, जिसके चलते लगातार हेमोडायलिसिस किया जा रहा था। फिर वेंटिलेटर पर भी लिया गया। इलाज के दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट भी आया।इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. माधव हसानी ने बताया कि शासन की ओर से हायर सेंटर पर इलाज करवाया गया, लेकिन दुर्भाग्य से मरीज को बचाया नहीं जा सका। महिला के पति मिल से रिटायर्ड हैं। परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। अनिता कुशवाह का अंतिम संस्कार आज होगा।इंदौर में हुई इस मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 32 पहुंच गया है। मृतकों में उर्मिला यादव (69), नंदलाल पाल (75), उमा कोरी (31), मंजूला (74), ताराबाई कोरी (60), गोमती रावत (50), सीमा प्रजापत (50) जीवन लाल बरेडे (80), अव्यान साहू (5 माह), शंकर भाया (70), संतोष बिगोलिया (72), अरविंद लिखर (40), गीताबाई (60), अशोक लाल पंवार (70), ओमप्रकाश शर्मा (69), हरकुंवर बाई (75), रामकली, सुमित्रा बाई (50), श्रवण खुपराव (81), हीरालाल (65), सुनीता वर्मा (49), कमला बाई (59), भगवानदास (64), शुभद्राबाई (78), हेमंत गायकवाड़ (51), विद्या बाई (82), बद्री प्रसाद (63), राजाराम बौरासी (75), खूबचंद (63), लक्ष्मी रजक (62), एकनाथ सूर्यवंशी (75) और अनिता कुशवाह (65) शामिल हैं।भागीरथपुरा दूषित पानी मामले में अब तक 450 से ज्यादा मरीज इलाज के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। हालांकि, अभी भी तीन मरीज गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से दो बॉम्बे हॉस्पिटल के आईसीयू में और एक अरविंदो हॉस्पिटल में इलाजरत है। इलाके में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अब भी 24 घंटे संचालित है और दो एम्बुलेंस तैनात की गई हैं। फिलहाल डायरिया के एक-दो हल्के मामले ही सामने आ रहे हैं, लेकिन हालात सुधरने के बावजूद क्षेत्र के रहवासी अब भी सहमे हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें