मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा सांसद ने किया मिनरल वाटर बोतल प्लांट का उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा सांसद ने किया मिनरल वाटर बोतल प्लांट का उद्घाटन

पूर्वी चंपारण। जिले में सुगौली प्रखंड के उत्तरी श्रीपुर पंचायत के विशुनपुर गांव में सांसद डॉ संजय जायसवाल और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी ने संयुक्त रूप से मिनरल वाटर बोतल प्लांट का उद्घाटन किया।मौके पर उद्घाटन के सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में उद्योग लगने से क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा। सुहाना इंटरप्राइजेज प्रतिष्ठान के द्वारा इस उद्योग की स्थापना की गई है।जिसमे दर्जनों लोगो को रोजगार मिलेगा। साथ ही इस उद्योग से जुड़ कर सैकड़ों लोगों को व्यवसाय करने का मौका मिलेगा।इसके लगने से अब ग्रामीण क्षेत्रो में भी लोगो को स्वच्छ जल पीने को मिलेगा। सरकार के द्वारा भी ऐसे उद्योग धंधे को प्रोत्साहित किया जा रहा है और उनको लगाने के लिए वित्तीय सहायता भी दी जा रही है।इसको लेकर ग्रामीण क्षेत्र के गांव को बिजली और सड़को को मुख्य सड़क से जोड़ा गया है।जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवसाय करना सुविधाजनक हो गया है।मौके पर पूर्व विधान पार्षद बबलू गुप्ता,वरिष्ठ भाजपा नेता रामगोपाल खंडेलवाल,डिप्टी चेयरमैन प्रतिनिधि विकास शर्मा,बिंदा शर्मा,जयप्रकाश शर्मा,जयराम शर्मा,संजय शर्मा,संत सिंह कुशवाहा,अवध पटेल ब्रजकिशोर गुप्ता,मुखिया मैनेजर सहनी,संजय संजू,प्रदीप महतो सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें