मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

अररिया के गितवास में अतिरिक्त प्राथिमिक स्वास्थ्य केंद्र का सांसद ने किया उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अररिया। अररिया के रानीगंज प्रखंड के गितवास में बहुक्षेत्रीय विकास योजना के तहत नवनिर्मित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का विधिवत शुभारंभ अररिया से सांसद प्रदीप कुमार सिंह और रानीगंज से विधायक अचमित ऋषिदेव ने शनिवार काे संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि स्वस्थ अररिया के निर्माण में यह अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेहद अहम भूमिका निभाएगा। गितवास और आसपास के लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए अब दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे पैसों की बचत के साथ समय की भी बचत होगी।उन्हाेंने बताया कि इस स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण हेतु विगत कई सालों से प्रयासरत था, आज यहां के लोगों के साथ मेरा भी सपना साकार हो गया। इसके लिए मैं सबके स्वास्थ्य की चिंता करने वाली डबल इंजन सरकार का आभार व्यक्त करता हूं। बेहतर इलाज और स्वस्थ अररिया के निर्माण में हमेशा प्रयत्नशील रहूंगा।मौके पर स्थानीय विधायक अचमित ऋषिदेव, सिविल सर्जन चिकित्सक डॉ कृष्ण कुमार कश्यप, डीपीएम स्वास्थ्य संतोष कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रोहित कुमार, अस्पताल प्रबंधक रविराज, प्रखंड अस्पताल प्रबंधक प्रेरणा रानी वर्मा, प्रखंड लेखापाल मनीष कुमार, बीसीएम प्रखंड अनुश्रवण पदाधिकारी पंकज कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा, मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रिंस विक्टर, जिला परिषद सदस्य लालू यादव, गितवास पंचायत के मुखिया गनौरी मंडल के साथ स्थानीय अशकर्मियों के साथ सैकड़ों ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें