मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

भोपालः भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, 12 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भोपालः भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, 12 घायल

सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य, मकर संक्रांति स्नान के लिए नर्मदापुरम जा रहे थेभोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया इलाके में बुधवार रात ट्रैक्टर-ट्राली और लोडिंग वाहन की टक्कर होने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 12 लाेग घायल हुए हैं। सभी मृतक और घायल विदिशा जिले के सिरोंज के रहने वाले हैं और मकर संक्रांति मनाने होशंगाबाद जा रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।जानकारी अनुसार हादसा बैरसिया थाना इलाके में बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे हुआ। बैरसिया थाना टीआई वीरेंद्र सेन ने बताया कि विदिशा जिले के सिरोंज से एक ही परिवार के 15 लोग लोडिंग वाहन में थे। सभी लाेग संक्रांति स्नान के लिए नर्मदापुरम जा रहा था। जैसे ही उनका वाहन बैरसिया थाना इलाके में शासकीय सांदीपनि ठाकुर लाल सिंह स्कूल के पास पहुंचा, सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। इसमें लोडिंग वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार कई लोग अंदर ही फंस गए। हादसा इतना भयानक था कि 5 लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। 12 लाेग घायल हुए हैं। जिसमें से ट्रैक्टर सवार 3 लोग भी शामिल हैं। सभी घायलों को बैरसिया शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही बैरसिया एसडीएम आशुतोष शर्मा, एएसपी नीरज चौरसिया और बैरसिया टीआई वीरेंद्र सेन समेत विधायक विष्णु खत्री देर रात अस्पताल पहुंचे। एसडीएम शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।मृतकाें के नामलक्ष्मीबाई अहिरवार, 60 सालमुकेश अहिरवार, 40 सालबबली बाई अहिरवार, 60 सालहरि बाई, 60 सालदीपक अहिरवार, 14 सालघायलाें के नामसूरजविनीतापुनीतमोनिकामहकनूरी बाईलल्लूप्रदीपज्योतिसूरज

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें