मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट, आज 5 जिलों में गिर सकता है पानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल, मध्‍यप्रदेश में मानसून ने अपनी रफ्तार धीमी कर ली है। लेकिन प्रदेश के कुछ जिलों में अभी भी बारिश का सिलसिला थमा नहीं है। प्रदेश में अब तक इस सीजन की 76 प्रतिशत से ज्यादा 28.5 इंच बारिश हो चुकी है। आज सोमवार को भी छिंदवाड़ा, सतना, सीधी, धार और बड़वानी में तेज बारिश हो सकती है। मंगलवार से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो जाएगा। इसकी वजह से 21 और 22 अगस्त को पूरे प्रदेश में तेज बारिश होगी।मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम लो प्रेशर एरिया के रूप में बंगाल की खाड़ी में एक्टिव है। यह आगे बढ़ेगा। मानसून ट्रफ बीकानेर से सीधी होते हुए साइक्लोनिक सर्कुलेशन में मर्ज हो रही है। दूसरे सिस्टम भी एक्टिव हैं। इसके चलते मध्यप्रदेश में बारिश का दौर लौटेगा। रविवार को भी कुछ जिलों में पानी गिरा है। सीधी में 3 इंच, उमरिया में 2.5 इंच और बालाघाट जिले के मलाजखंड में आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई। बैतूल, ग्वालियर, नर्मदापुरम, मंडला, रीवा, सतना, सिवनी में भी हल्की बारिश हुई। इस बार के मानसूनी सीजन में प्रदेश के जबलपुर, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में अच्छी बारिश हुई है। जबलपुर संभाग के मंडला और सिवनी ऐसे जिले हैं, जहां सबसे ज्यादा पानी गिरा है। मंडला में 42 और सिवनी में 41 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। भोपाल में 33 इंच पानी गिर चुका है, जो सीजन का 90 प्रतिशत तक है। प्रदेश के 20 जिलों में 30 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है। इंदौर, उज्जैन और रीवा संभाग में कम बारिश हुई है।प्रदेश में पिछले 2 दिन से तेज बारिश का दौर थमा है, लेकिन रविवार को डैम-तालाबों में पानी की आमद जारी रही। कोलार, बाणसागर, कुंडालिया, बरगी, इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर, कलियासोत, भदभदा, केरवा समेत अन्य डैम में पानी बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तेज बारिश होगी। इससे पानी बढ़ेगा और एक बार फिर डैम के गेट खुलेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें