मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र : इंदौर, उज्जैन समेत 18 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल, । मध्‍यप्रदेश में मानसून ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक

सर्कुलेशन की वजह से आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी है। कई जिलों में इतनी

तेज बारिश हो रही है कि सड़कें तालाब बन गई हैं। नर्मदा समेत अन्य नदियां भी

उफान पर आ रही हैं। बुधवार को भी इंदौर, उज्जैन समेत 18 जिलों में तेज

बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

गौरतलब है कि प्रदेश में 21 जून

को मानसून ने दस्‍तक दी थी। तभी से रुक-रुककर, कभी तेज तो कभी हल्की बारिश

हो रही है। पिछले 2 दिन से तेज बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग ने

बताया- सिस्टम की वजह से अगले पांच दिन तक तेज बारिश का दौर बना रहेगा।

बुधवार को उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, देवास, खरगोन, खंडवा, छिंदवाड़ा,

कटनी में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि भोपाल, आगर-मालवा, राजगढ़, झाबुआ,

बड़वानी, इंदौर, रायसेन, पांढुर्णा, डिंडोरी में तेज बारिश हो सकती है।

प्रदेश में अब तक एवरेज 10.6 इंच बारिश हो चुकी है।

वहीं, लगातार

बारिश होने से प्रदेश के बड़े डैम और तालाब में भी पानी बढ़ रहा है। भोपाल की

लाइफ लाइन बड़ा तालाब में 1659.50 फीट पानी जमा हो गया है। सीहोर के कोलार,

शहडोल के बाणसागर, खंडवा के ओंकारेश्वर, जबलपुर के बरगी, नर्मदापुरम के

तवा डैम, भोपाल के कलियासोत डैम में भी एक से दो फीट तक पानी बढ़ा है।

इससे

पहले मंगलवार को भोपाल, बैतूल समेत प्रदेश के 14 जिलों में बारिश हुई।

बैतूल में करीब 1 इंच पानी गिर गया। धार, गुना, नर्मदापुरम, इंदौर,

नर्मदापुरम के पचमढ़ी, रायसेन, रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, मंडला, सिवनी,

बालाघाट के मलाजखंड में भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। शाजापुर के

कालापीपल और आसपास के ऊपरी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई। इससे

नदी-नालों में बाढ़ आ गई। कालापीपल-अरनिया कला रोड पर आवागमन बंद होने से कई

गांवों का संपर्क टूट गया। उज्जैन में सड़कों पर डेढ़ फीट तक पानी भर गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें