मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

ग्वालियरः सुपर सकर मशीन द्वारा तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ग्वालियरः सुपर सकर मशीन द्वारा तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर जन कल्याण समिति द्वारा नगर निगम के सहयोग से उप नगर ग्वालियर में सीवर लाइनों की सफाई के लिए चलाए जा रहे अभियान अंतर्गत मंगलवार को सुपर सकर मशीन द्वारा सफाई का काम जारी रहा। ऊर्जा मंत्री तोमर ने स्वयं सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।मंत्री तोमर ने कहा कि हमारा संकल्प है कि क्षेत्रवासियों को सीवर जाम, ओवरफ्लो और दुर्गंध जैसी समस्याओं से पूर्णतः राहत मिले। शहर के बाशिंदों को साफ-सुथरा एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है, और इसके लिए यह अभियान निरंतर जारी है।मंत्री तोमर ने कहा कि सफाई अभियान के अंतर्गत शहर की लम्बे समय से चोक हो चुकी सीवर लाइनों की सफाई कर तेजी से बदलाव लाया जा रहा है, जिससे अब हर गली, हर मोहल्ले और वार्ड को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए सुनियोजित और योजनाबद्ध तरीके से सुपर सकर मशीन द्वारा सीवर लाइनों की सफाई की जा रही है।ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि हमारा संकल्प है कि आधुनिक मशीनों के माध्यम से सीवर की पूरी सफाई हो। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में सीवर की सफाई एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इससे अपशिष्ट जल पाइपों से गंदगी, ग्रीस, मलबे और पेड़ों की जड़ों को हटाकर जल निकासी को सुचारू बनाया जा रहा है। इसके लिए तकनीकी और आधुनिक मशीनों का उपयोग करके, सीवर सफाई को सुरक्षित और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें