मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र के ग्वालियर में ट्रक की टक्कर से कार सवार चार लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मप्र के ग्वालियर में ट्रक की टक्कर से कार सवार चार लोगों की मौत

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने वैगनआर कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष हैं।पुलिस के अनुसार कार मेहगांव से ग्वालियर की ओर आ रही थी। सुबह करीब आठ बजे ग्वालियर–भिंड मुख्य मार्ग पर बंटू ढाबा के सामने कार को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। उसमें सवार चारों लोगों की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने चारों शवों को कार से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सभी मृतक भिंड जिले के रहने वाले थे।पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान सौरभ शर्मा निवासी मेहगांव (भिंड), ज्योति यादव (भिंड), भूरे प्रजापति (गोरमी) भिंड और उमा राठौर पत्नी पति राम राठौर, निवासी मोरोली भिंड के रूप में हुई है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, ताकि यातायात बहाल हो सके।महाराजपुरा थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। सुबह ग्वालियर में दृश्यता 200 से 500 मीटर तक थी। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह घना कोहरा और तेज रफ्तार बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।हादसे में कार चालक मेहगांव निवासी सौरभ शर्मा की मौत हुई है। सौरभ बीएससी एग्रीकल्चर का पेपर देने आगरा जा रहा था। कार उसके भाई की थी। रास्ते में उसे ग्वालियर के लिए सवारी मिल गई, जिनकी हादसे में मौत हो गई। ज्योति की बहन नीलम यादव ने बताया कि हमें सुबह सूचना मिली थी कि मालनपुर में हादसा हुआ है। कार में मेरी बहन भी आ रही थी। उसे मथुरा जाना था, इसलिए वह गोरमी से निकली थी। सौरभ के भाई अंकित ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे सौरभ घर से निकला था। उसकी उम्र 24 साल थी।------------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें