मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र: राज्यपाल मंगूभाई पटेल आज झाबुआ जिले के प्रवास पर, सिकल सेल एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम में होंगे शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मप्र: राज्यपाल मंगूभाई पटेल आज झाबुआ जिले के प्रवास पर, सिकल सेल एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम में होंगे शामिल

भाेपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल आज गुरुवार को झाबुआ जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां जनजातीय समुदाय में सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा इसके समय पर परीक्षण और उपचार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे, इसके साथ ही वे राजमाता विजया राजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के तत्वावधान में आयोजित कृषि उपकरण एवं बीज का वितरण कार्यक्रम में भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।जिला जनसंपर्क अधिकारी जिनेंद्रिय सगोरिया ने बताया कि निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल पटेल दोपहर लगभग 02:10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा गोपालपुरा एयरस्ट्रिप, झाबुआ पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे कृषि विज्ञान केंद्र झाबुआ पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल पटेल अपराह्न लगभग 03:45 बजे कृषि विज्ञान केंद्र से प्रस्थान कर गोपालपुरा एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे तथा वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा इंदौर के लिए रवाना होंगे।इसके बाद राज्यपाल पटेल अनुसूचित जनजाति उपयोजना अन्तर्गत राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम एवं कृषि उपकरण एवं बीज वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से जनजातीय समुदाय में सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इसके समय पर परीक्षण और उपचार के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के तत्वावधान में आयोजित किसानों को कृषि उपकरण एवं बीज वितरण कार्यक्रम में भी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। आयोजित कार्यक्रम में किसानों को कृषि उपकरण एवं बीज का वितरण किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें