मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल में किसान ने की आत्महत्या, पारिवारिक कहासुनी के बाद उठाया कदम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भोपाल में किसान ने की आत्महत्या, पारिवारिक कहासुनी के बाद उठाया कदम

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक किसान ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान विक्रम सिंह (52 वर्ष) पुत्र सुमित सिंह, निवासी कान्हासैया समिति के रूप में हुई है। वे अपनी जमीन पर खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात वे शराब के नशे में घर लौटे थे, जिस पर घर में आपसी कहासुनी हुई थी। इसके कुछ समय बाद उन्होंने यह कदम उठा लिया। फांसी का फंदा उन्होंने पत्नी की साड़ी से तैयार किया था। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सुसाइड नोट नहीं मिलाबिलखिरिया पुलिस के अनुसार, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों के विस्तृत बयान अभी दर्ज किए जाने बाकी हैं। आत्महत्या के कारणों को लेकर पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार को मर्चुरी के बाहर शोकाकुल परिजन बैठे नजर आए। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें