मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज करेंगे कृषक वर्ष 2026 का शुभारंभ, भोपाल के जंबूरी मैदान में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज करेंगे कृषक वर्ष 2026 का शुभारंभ, भोपाल के जंबूरी मैदान में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

- अन्नदाता के समग्र विकास की दिशा में है सार्थक प्रयासभोपाल। मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की गई वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा आज (रविवार काे) पूरी होने जा रही है। प्रदेश में कृषक कल्याण वर्ष 2026 का शुभारंभ जंबूरी मैदान भोपाल में आज दोपहर 12:30 बजे होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों की रैली को फ्लैग ऑफ करेंगे। साथ ही प्रदेश के किसानों को कृषक कल्याण वर्ष में संचालित की जाने वाली गतिविधियों से अवगत करायेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले किसानों को राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं और कृषक कल्याण वर्ष में होने वाले कार्यों की जानकारी दी जायेगी।जनसंपर्क अधिकारी अरुण शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि कृषक कल्याण वर्ष के फोकस सेक्टर उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य-पालन और खाद्य प्रसंस्करण हैं। कृषि को लाभकारी, स्थायी एवं तकनीक आधारित रोजगार सृजन मॉडल में परिवर्तित करना है। कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य-पालन और वानिकी को एकीकृत करते हुए जिला स्तरीय क्लस्टर आधारित विकास को बढ़ावा देना है। इसी के साथ उच्च उत्पादकता, प्राकृतिक खेती, डिजिटल सेवा, कृषि प्रसंस्करण आदि के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि करना और कृषि आधारित क्षेत्र जैसे एग्री-टेक, ड्रोन सेवा, एफपीओ प्रबंधन, खाद्य प्रसंस्करण, हाइाड्रोपोनिक्स आदि में ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि कृषि और समृद्ध क्षेत्र मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं। प्रदेश में कल्याणकारी जहाँ एक ओर कृषि बजट में लगातार वृद्धि की जा रही है, वहीं किसानों के लिये कई योजनाएँ भी संचालित की जा रही हैं। इसमें प्रमुख रूप से किसानों से उनकी उपज समर्थन मूल्य पर क्रय करना, सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिये भावांतर योजना, अतिवृष्टि, कीट-व्याधि एवं प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत राशि का वितरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कृषि उन्नति योजना, रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें