मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत शिरोमणि गुरु रविदार को जयंती पर किया नमन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत शिरोमणि गुरु रविदार को जयंती पर किया नमन

भाेपाल। समाज सुधारक एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले, संत शिरोमणि गुरु रविदास की आज रविवार काे जयंती पर उन्हें नमन किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने इस अवसर पर गुरु रविदास काे स्मरण कर विनम्र नमन किया है।मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा- अबिगत नाथ निरंजन देवा। मैं का जांनूं तुम्हारी सेवा।। बांधू न बंधन छांऊं न छाया। तुमहीं सेऊं निरंजन राया।। संत शिरोमणि, परम श्रद्धेय संत गुरु रविदास जी की जयंती पर आपके चरणों में शत्-शत् नमन करता हूं। आपने कुरीतियों से मुक्ति, अध्यात्म और समरसता का मार्ग दिखाकर मानवता का कल्याण किया।गाैरतलब है कि सनातन परंपरा में माघ मास की पूर्णिमा को न सिर्फ स्नान-दान से जुड़ी माघी पूर्णिमा व्रत के लिए बल्कि जाने-माने संत और समाज सुधारक संत रविदास की जयंती के लिए भी जाना जाता है। आज गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती मनाई जा रही है। गुरु रविदास जिन्हें रैदास भी कहा जाता है, उन्होंने अपनी भक्ति आंदोलन के जरिए समाज के भेद-भाव को दूर करने का बीड़ा उठाया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें