मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर दी शुभकामनाएं

भाेपाल। आज(रविवार काे) राष्ट्रीय पर्यटन दिवस है। भारत में 25 जनवरी का दिन राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के तौर पर मनाया जाता है। टूरिज्म से भारत की अर्थव्यवस्था को सर्वाधिक लाभ मिलता है। यह देश की जीडीपी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उन्होंने पर्यटकों को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया।मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर अपने संदेश में कहा-राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं।विकास और विरासत के साथ निरंतर आगे बढ़ता मध्यप्रदेश, अब देश-विदेश के पर्यटकों को और अधिक आकर्षित कर रहा है। यहां के ऐतिहासिक स्थल, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएं और प्रसिद्ध धार्मिक स्थान, पर्यटन को एक अलग पहचान देते हैं।प्राकृतिक सौंदर्य, वन्यजीव, कला और खान-पान के कारण मध्यप्रदेश हर वर्ग के पर्यटकों के लिए विशेष अनुभव प्रदान करता है।आइए, देश के हृदय प्रदेश में आप सभी का स्वागत है।उल्लेखनीय है कि हर साल 25 जनवरी के दिन पर देश में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को पर्यटन के आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व के बारे में जागरूक करना है। पर्यटन दिवस के दिन पर भारत की विविध संस्कृति, परंपराएं, ऐतिहासिक स्थल और प्राकृतिक सौंदर्य को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाता है। वहीं इसी दिन पर लोगों को अपने देश के पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के लिए प्रेरित किया जाता है। पर्यटन उद्योग से देश की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ता है, वहीं इससे लाखों लोगों को रोजगार भी मिलता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें