मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज उज्जैन को देंगे विकास की अनेक सौगातें

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज उज्जैन को देंगे विकास की अनेक सौगातें

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (रविवार को) उज्जैन में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और विकास की अनेक सौगातें देंगे।जनसंपर्क अधिकारी क्रांतिदीप अलूने ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आगर रोड स्थित अटल परिसर फाजलपुरा में आधुनिक और बहुउद्देशीय खेल एवं मनोरंजन सुविधाओं से युक्त स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का लोकार्पण करेंगे। एक ही स्थान पर खेल एवं मनोरंजन की सुविधाओं से सुसज्जित स्पोर्टस कॉम्पलेक्स 28 करोड़ 31 लाख रुपये से निर्मित किया गया है। इसके साथ ही आर.डी. गार्गी मेडिकल कॉलेज के नव निर्मित ऑडिटोरियम एवं कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण कर मेडिकल कॉलेज की रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे।उन्‍होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव रत्नाखेड़ी में पाटीदार समाज के प्रांतीय कार्यालय का भूमि-पूजन और हरि फाटक पुल 2 लेन से चौड़ीकरण कर 6 लेन में करने का भूमि-पूजन भी करेंगे। साथ ही ग्राम डेंडिया में महालोक होटल एवं रिसोर्ट का शुभारंभ किया जायेगा।इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में रविवार को राहगिरी आनंदोत्सव-2026 के तहत आयोजित कार्यक्रमों, उड़ान कार्यक्रम के तहत मानसिक रूप से अविकसित बच्चों, दृष्टिबाधित बालक एवं बालिकाओं से भेंट कर उनके द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन कर बच्चों को पुरस्कृत भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विद्या भारती भवन उज्जैन में आयोजित निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर अभियान का शुभारंभ भी करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें