मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र में जिला कलेक्टर लेंगे महावीर जयंती पर अवकाश का निर्णय, शासन ने जारी किए निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मप्र में जिला कलेक्टर लेंगे महावीर जयंती पर अवकाश का निर्णय, शासन ने जारी किए निर्देश

- भोपाल, जबलपुर सहित कई जिलों में 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषितभोपाल। मध्य प्रदेश में महावीर जयंती के सरकारी अवकाश को लेकर बने भ्रम के बीच राज्य शासन ने स्पष्ट आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार को जारी आदेश में जिला कलेक्टरों को महावीर जयंती पर अवकाश घोषित करने के लिए निर्णय लेने की छूट दी है।सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी आदेश में कहा गया है कि विभाग की समसंख्य अधिसूचना 29 दिसंबर 2025 द्वारा वर्ष 2026 के लिए घोषित अवकाशों की सूची में 31 मार्च को महावीर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। सामाजिक संगठनों द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन पर विचारोपरांत राज्य शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार महावीर जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार 31 मार्च के स्थान पर सोमवार, 30 मार्च को अवकाश घोषित करने के लिए जिला कलेक्टर को अधिकृत किया गया है। यदि जिले में महावीर जयंती का पर्व 31 मार्च को मनाया जा रहा हो तो पृथक से आदेश जारी करने की आवश्यकता नहीं होगी।राज्य शासन द्वारा उक्त आदेश जारी होने के बाद भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने आदेश जारी कर 30 मार्च को महावीर जयंती का अवकाश घोषित कर दिया है। इसके साथ ही जबलपुर, ग्वालियर और सीहोर समेत कुछ अन्य जिलों में भी 30 मार्च को ही सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें