मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

देवासः घास काटने के लिए खेत में गए किसान पर तेंदुए ने किया हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
देवासः घास काटने के लिए खेत में गए किसान पर तेंदुए ने किया हमला

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर नेवरी के समीप रोजड़ी गांव में घास काटने के लिए जा रहे किसान पर शुक्रवार सुबह एक तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। घायल किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर के अनुसार हालात सामान्य है।जानकारी के अनुसार, ग्राम रोजड़ी निवासी लाखनसिंह पुत्र गुलाबसिंह राजपूत शुक्रवार सुबह अपनी गाय के लिए घास काटने खेत पर गए थे। इसी दौरान तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। लाखनसिंह ने अपने हाथ में दराती होने के कारण किसी तरह अपना बचाव किया और जान बचाई। हमले में किसान के गले और कंधे पर गहरे नाखून के घाव लगे हैं, साथ ही दांत के निशान भी पाए गए हैं। घटना के बाद ग्रामीण लाखनसिंह को घायल अवस्था में देवास के जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की सर्चिंग शुरू कर दी है।गांव के सरपंच पुत्र रोहित सिंह राजपूत ने बताया कि दो दिन पहले भी इसी जंगली जानवर ने एक गाय और बछड़े को निशाना बनाया था। ग्रामीणों ने वन विभाग को इस घटना की सूचना दी है और जंगली जानवर को पकड़ने (रेस्क्यू) की मांग की है।देवास वन क्षेत्र के रेंजर राजेश चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेंदुआ द्वारा हमला करने से किसान के घायल होने की जानकारी मिली है। टीम को मौके पर भेजा गया है। रोजड़ी के आसपास जंगली क्षेत्र है, सर्चिंग कर रहे हैं। यदि आवश्यकता पड़ी तो तेंदुए को रेस्क्यू किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें